{"_id":"687a4d2ea7379bd7b905a140","slug":"science-and-technology-helpful-in-developing-communication-skills-among-youth-dinesh-una-news-c-93-1-ssml1048-159551-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान और प्रौद्योगिकी युवाओं में संचार कौशल विकसित करने में सहायक : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान और प्रौद्योगिकी युवाओं में संचार कौशल विकसित करने में सहायक : दिनेश
विज्ञापन
बबेहड़ स्कूल में करवाया वैज्ञानिक साक्षरता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उच्च विद्यालय बबेहड़ में यूथ डेवलपमेंट क्लब की ओर से विज्ञान संचार एवं वैज्ञानिक साक्षरता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अध्यापिका कुसुम लता ने की। अध्यापक दिनेश कुमार ने बताया कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी युवाओं में संचार, तार्किक और समस्या समाधान कौशल विकसित करने में सहायक हैं। सुमन बाला ने कहा कि आज विश्व हरित ऊर्जा और डिजिटल तकनीकों जैसे एआई, रोबोटिक्स, बिग डाटा, नैनो और जैव प्रौद्योगिकी की ओर बढ़ रहा है। भारत भी अब स्वदेशी तकनीकों और अनुसंधान को प्राथमिकता दे रहा है। अश्वनी कुमार ने वैज्ञानिक साक्षरता को वैज्ञानिक अवधारणाओं की समझ और वैज्ञानिक पद्धति के प्रयोग से जोड़ा। क्लब प्रभारी मीनाक्षी ने कहा कि उद्देश्य है- भारतीय सांस्कृतिक लोकाचार में विज्ञान को समाहित कर जनसामान्य में वैज्ञानिक चेतना विकसित करना।