{"_id":"68bd8c172a8f516a0407fd12","slug":"schools-will-open-today-students-will-come-tomorrow-bains-una-news-c-93-1-una1002-164667-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेंगे स्कूल, छात्र कल आएंगे : बैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुलेंगे स्कूल, छात्र कल आएंगे : बैंस
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा संस्थान खोलने का निर्णय उपायुक्त लेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस बार बाढ़ से राज्य सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। हजारों गांव और लाखों एकड़ खेत तबाह हुए। 40 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई। धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौट रहा है, इसलिए शिक्षा विभाग ने शिक्षण संस्थान खोलने का निर्णय लिया है। नंगल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 8 सितंबर से सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सामान्य रूप से खुलेंगे। बाढ़ प्रभावित संस्थान बंद करने का निर्णय जिले के उपायुक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में भवन और कक्षाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। सरकारी स्कूलों में 8 सितंबर को केवल शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और सफाई अभियान चलेगा। छात्र 9 सितंबर से स्कूल जाएंगे। कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान 8 सितंबर से शिक्षकों और छात्रों के लिए खुलेंगे।