फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   School

बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से मोहा मन

Mon, 13 Jan 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
School
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा में वार्षिक समारोह के दौरान मुख्यातिथि के साथ विद्यार? - फोटो : Una
जोल (ऊना)। तलमेहड़ा स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया। बलवीर चौधरी को स्कूल स्टाफ सहित स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान की ओर से शॉल, टोपी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके पश्चात बच्चों ने पहाड़ी लोकगीत, गिद्दा, नाटी, देश भक्ति गीत, हास्य नाटिका आदि सहित अन्य कई प्रस्तुतियां देकर लोगों का खूब मन मोहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद कुमार चक्रवर्ती ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के दौरान वर्ष भर शैक्षणिक, सह शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेलकूद आदि गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विधायक ने ग्राम पंचायत खरयालता तलमेहड़ा गांव रौणखर के महिला मंडल के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5100 रुपये की राशि विद्यार्थियों को भेंट की। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी रोहित शर्मा ने 51 हजार रुपये, इंजीनियर संदीप शर्मा ने 11 हजार रुपये स्कूल को दिए। इस दौरान लोगों ने स्कूल को दान देने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके उपरांत विधायक बलवीर सिंह चौधरी ने लोगों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बलवीर ने साढ़े 24 लाख रुपये से आरएमएसए नवनिर्मित भवन का उद्घाटन और अतिरिक्त स्कूल भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। यह भवन लगभग 54 लाख की लागत से बनेगा। स्कूल प्रबंधन समिति, स्कूल स्टाफ, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने विधायक बलवीर सिंह चौधरी का आभार प्रकट किया।

समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अरविंद कुमार चक्रवर्ती व प्रवक्ता जीवन मोदगिल ने की। मंच का संचालन प्रवक्ता सुरजीत मोहन शर्मा ने किया। इस अवसर पर चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष कुलदीप कुमार, लोक निर्माण विभाग एक्सईएन भरवाईं एचएल शर्मा, समाजसेवी रोहित शर्मा(काका) और इंजीनियर संदीप शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान शिवम कुमार, पूर्व प्रधान खरयालता तलमेहड़ा सुखदेव शर्मा, प्रधान अशोक शर्मा, उपप्रधान जीवन सिंह बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा, पूर्व सदा शिव मंदिर प्रधान राजेंद्र ठाकुर, फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर ऊना दीपक शर्मा, सचिव धनेत मनीष डोगरा, सैंडी डोगरा, उपप्रधान टकोली राजेश ठाकुर, उपप्रधान डीहर रघुवीर सिंह, रिटायर्ड प्रिंसिपल राममूर्ति लठ, एसी मोर्चा सदस्य मक्खन सिंह, तरसेम लाल शर्मा, प्रकाश शर्मा, डॉक्टर मदन लाल शर्मा सहित अन्य स्कूल स्टाफ, और अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed