फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   school timing changed

शीत लहर के कारण सुबह साढ़े नौ बजे खुलेंगे सभी स्कूल

Sun, 26 Dec 2021 12:33 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
school timing changed
ऊना। जिला के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। अब जिला के समस्त सरकारी व निजी स्कूल अब आधा घंटा देरी से खुलेंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। नए आदेश के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल खुलेंगे। जबकि दोपहर बाद तीन बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा यह फैसला क्षेत्र में निरंतर गिरते तापमान से बढ़ती शीतलहर को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे पहले सभी स्कूलों की समय सारिणी सुबह नौ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक थी। इस संबंध में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। स्कूली विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों के खुलने और बंद करने के समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से 31 जनवरी 2022 तक लागू रहेंगे। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में शुक्रवार शाम को उपायुक्त के समक्ष मांग रखी थी। उन्होंने एक दिन में ही इस मांग को स्वीकार करते हुए स्कूलों की समयसारिणी में जरूरी बदलाव कर दिए हैं। अब सोमवार से स्कूल नौ बजे की बजाय साढ़े नौ बजे खुलेंगे। हालांकि स्कूल बंद होने का समय पुराना ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed