{"_id":"6878fdac584f79862b08cdf8","slug":"school-staff-will-not-be-able-to-park-their-vehicles-here-and-there-una-news-c-93-1-una1002-159496-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्कूल स्टाफ यहां वहां पार्क नहीं कर सकेगा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्कूल स्टाफ यहां वहां पार्क नहीं कर सकेगा वाहन
विज्ञापन
पाठशालाओं में वाहन पार्किंग, बच्चों की उपस्थिति और पौष्टिक आहार को लेकर शिक्षा विभाग सख्त
निजी स्कूलों में पढ़ने वाले सरकारी शिक्षकों के बच्चों को स्कूल में न लाया जाए
मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना के तहत तय किए मेन्यू से खिलाएं बच्चों को खाना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपनिदेशक प्रारंभक शिक्षा विभाग सोम लाल धीमान ने प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और केंद्र मुख्य शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अध्यापक विद्यालय के द्वार या कक्षा कक्षों के सामने वाहन (गाड़ी/बाइक) खड़ा न करें। सभी विद्यालयों में पार्किंग के लिए एक निर्धारित स्थान चिह्नित किया जाए और समस्त शिक्षक अपने वाहन वहीं पार्क करें। उपनिदेशक ने निरीक्षण के दौरान एक और महत्वपूर्ण विषय की ओर ध्यान आकर्षित किया कि कुछ अध्यापक, जिनके बच्चे निजी विद्यालयों में पढ़ते हैं, उन्हें स्कूल की छुट्टी के बाद निजी स्कूल की वर्दी में अपने सरकारी विद्यालय में ले आते हैं। इससे शासकीय विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों पर गलत प्रभाव पड़ता है। निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी शिक्षक अपने बच्चे को विद्यालय में न लाए। इन निर्देशों की सख्ती से अनुपालना की जाएगी।
अंडा चाहने वाले बच्चों को अवश्य दिया जाए
मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को हर बुधवार को फल अथवा अंडा उपलब्ध करवाने के निर्देश हैं। यदि कोई बच्चा अंडा खाना चाहता है तो उसे अंडा उपलब्ध करवाना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ विद्यालयों में बच्चों की अंडा खाने की इच्छा के बावजूद स्कूल प्रमुख, मिड-डे मील इंचार्ज अथवा रसोइया अंडा देने से परहेज कर रहे हैं। उपनिदेशक ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अध्यापक या मिड-डे मील कर्मचारी को अंडा देने में आपत्ति है और यह मामला विभाग के संज्ञान में आता है, तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन तिथि 20 जुलाई तक बढ़ाई
उपनिदेशक सोम लाल धीमान ने यह भी जानकारी दी कि राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 जुलाई 2025 कर दी गई है। उन्होंने सभी इच्छुक शिक्षकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।