फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   School sports schedule changed due to bad weather

Una News: खराब मौसम के चलते स्कूली खेलों का शेड्यूल बदला

Tue, 19 Aug 2025 05:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
School sports schedule changed due to bad weather
पहले अगस्त के अंत में तय था खेल मुकाबले, अब सितंबर में होंगे
विज्ञापन


स्कूलों को तैयारी करने के लिए मिला अतिरिक्त समय

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में लगातार खराब चल रहे मौसम के कारण स्कूली विद्यार्थियों की अंडर-14 खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शेड्यूल बदल दिया गया है। पहले यह प्रतियोगिताएं अगस्त माह में आयोजित होनी थीं, लेकिन अब इनकी तिथियां सितंबर में तय की गई हैं। खेल मैदानों की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब लड़कों की प्रतियोगिताएं 1 से 3 सितंबर तक अंब खंड के नैहरियां स्कूल, बंगाणा के बसाल, हरोली के पुबोवाल, गगरेट के कुनेरन और ऊना के नंगड़ा स्कूल में होंगी। इसमें वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, रेसलिंग और चेस आदि खेलें शामिल रहेंगी। लड़कियों की प्रतियोगिताएं 7 से 9 सितंबर तक अंब के रपोह मिसरां स्कूल, हरोली के बालीवाल स्कूल, बंगाणा के धुंधला, गगरेट के मुबारिकपुर और ऊना के बसदेहड़ा स्कूल में होंगी। इनमें वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, रेसलिंग और चेस प्रतियोगिता को शामिल किया गया है।

लड़कियों की जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं 12 से 14 सितंबर तक धमांधरी स्कूल में होेंगी। हॉकी, हैंडबाल, बास्केटबाल, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और कुश्ती मुकाबले करवाए जाएंगे। लड़कों की प्रतियोगिताएं 19 से 21 सितंबर तक खड्ड स्कूल में होगी। एथलेटिक्स व अन्य कार्यक्रम 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक राजकीय उच्च विद्यालय रायपुर सहोड़ा में होंगे। इसमें एथलेटिक्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग और चेस को शामिल किया गया है। पहले लड़कों की खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 21 से 23 अगस्त और लड़कियों की 26 से 28 अगस्त तक होनी थीं। लेकिन खराब मौसम और मैदानों की स्थिति को देखते हुए तिथियां आगे बढ़ाई गईं। उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने कहा कि इस बदलाव से स्कूलों को तैयारी का अतिरिक्त समय मिल गया है। सभी खिलाड़ी अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें। आयोजक स्कूलों को खिलाड़ियों की सभी सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed