फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   School going student kidnapped twice in one day

Una News: स्कूल जाते छात्र को एक ही दिन में दो बार किया अगवा

Fri, 23 Aug 2024 04:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 23 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
School going student kidnapped twice in one day
मैहतपुर (ऊना )। मैहतपुर रेलवे रोड पर एक स्कूली छात्र को दो बार अगवा करने की अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। छात्र के अभिभावकों ने मैहतपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार सुबह 8 बजे जब उनका बेटा शौर्य रेलवे रोड स्थित निजी स्कूल में पढ़ने के लिए जा रहा था, तो उस दौरान रेलवे रोड पर पानी की टंकी के निकट अचानक से बाइक सवार दो नकाबपोशों ने उसके मुंह को दबोचकर उसे अगवा कर लिया और वार्ड दो की तंग गलियों से होते हुए उसे ऊना की ओर ले गए। वहां डीएवी स्कूल ऊना के पास कुछ देर तक घूमते रहे और फिर वापस मैहतपुर की ओर आकर बच्चे के हाथ में माइक्रो चिप लगाकर छोड़ गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने छात्र को धमकाया कि इस बाबत घर में किसी को कुछ मत बताना। वापस घर लौटे छात्र को कुछ देर बाद अभिभावकों ने फिर स्कूल भेज दिया। शिकायत के मुताबिक नकाबपोश बाइक सवारों ने एक बार फिर छात्र को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाया और फिर उसे ऊना की ओर ले गए। कुछ देर ऊना में घूमते रहे फिर छात्र को मैहतपुर बसदेहड़ा गेट के पास बने छोटे से पार्क में बैठा दिया। जहां से छात्र शौर्य भागकर सामने वाली दुकान में घुस गया। इतने में नकाबपोश वहां से फरार हो गए। दुकानदार शौर्य को घर छोड़ गया।
विज्ञापन


छात्र के पिता ज्वाला प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता है इस अजीबो-गरीब अगवा करने वाली घटना से वह भी हैरान हैं। छात्र के पिता ज्वाला प्रसाद ने इस वारदात की जानकारी सर्वप्रथम स्थानीय व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष ऐरी को दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग उठाते हुए मैहतपुर थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है। कहा कि यह अपने आप में अजीब घटना है। हर एंगल से मामले को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed