फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   School buildings will be inspected, SDMP should update

Una News: स्कूल भवनों की होगी जांच एसडीएमपी करें अपडेट

Sat, 13 Jun 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
School buildings will be inspected, SDMP should update
ऊना। मानसून सीजन-2026 को देखते हुए जिला ऊना में स्कूलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उपनिदेशक उच्च शिक्षा ऊना कार्यालय की ओर से जिले के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों व मुख्य अध्यापकों को मानसून पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी स्कूल अपने भवनों, कक्षाओं, चहारदीवारी, शौचालयों, सीढ़ियों, रिटेनिंग वॉल और अन्य संरचनाओं का गहन निरीक्षण करवाएं।
विज्ञापन

यदि कहीं कोई असुरक्षित, क्षतिग्रस्त या कमजोर हिस्सा पाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को देने को कहा गया है। स्कूलों को अपना स्कूल आपदा प्रबंधन प्लान (एसडीएमपी) अपडेट रखने, आपातकालीन निकासी मार्ग, असेंबली प्वाइंट और जरूरी संपर्क नंबर स्कूल परिसर में प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने विद्यार्थियों और स्टाफ को बाढ़, भूस्खलन, आकाशीय बिजली, भारी बारिश सहित मानसून से जुड़ी आपदाओं के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल करवाने को कहा है। साथ ही मौसम विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी व चेतावनियों को विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा स्कूल परिसरों में नालियों और पानी निकासी की नियमित सफाई करवाने, जलभराव रोकने, बिजली सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल और बेहतर स्वच्छता प्रणाली बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि आपात स्थिति में राहत शिविरों के लिए चिह्नित स्कूलों को भी आवश्यक सुविधाएं तैयार रखने को कहा गया है। शिक्षण संस्थानों को मानसून अवधि में प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed