{"_id":"58bd62354f1c1b6f43dc3f9d","slug":"school-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन नकल करते नौ विद्यार्थी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन नकल करते नौ विद्यार्थी पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Mon, 06 Mar 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित की जा रही वार्षिक परीक्षाओं के तीसरे दिन सोमवार को जमा दो कक्षा के गणित एवं दसवीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर में उड़नदस्तों ने नौ छात्रों को नकल करते पकड़ा है।
विज्ञापन
जिसमें प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की टीम ने संतोषगढ़ नगर के एसडी पब्लिक स्कूल में नकल करने पर दो छात्रों के केस बनाए। इसके अलावा प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की टीम ने डीएवी सीसे स्कूल ऊना के शौचालय नकल समग्री से भरे हुए पाए गए। इसके अलावा उनकी टीम ने कन्या विद्यालय संतोषगढ़, माउंट एवरेस्ट स्कूल, बाल विद्यालय संतोषगढ़ के परीक्षा केंद्रों की जांच की। एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह की टीम ने भी एसडी स्कूल में नकल करने पर एक छात्र का केस बनाया है।
विज्ञापन
एसडीएम पृथीपाल सिंह की टीम ने त्यूड़ी, बदौली, चलोला, टक्का, बसाल, डीएवी सीसे स्कूल ऊना, कन्या स्कूल ऊना, माउंट एवरेस्ट स्कूल, समूर कलां, बाल स्कूल ऊना, कुठार कलां, रायंसरी, कुरियाला के परीक्षा केंद्र जांचे। एसडीएम अंब सुनील वर्मा की टीम ने चार छात्रों के केस बनाए हैं, जिसमें अंब स्कूल में तीन तथा गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल में नकल करने पर एक छात्र का केस बनाया है। इसके अलावा उनकी टीम ने भद्रकाली, अंबोटा, दौलतपुर, कलोह, अंदौरा, मुबारिकपुर, बनेहड़ा स्कूल की परीक्षा केंद्र में दबिश दी।
विज्ञापन
वहीं प्रधानाचार्य देवेंद्र चंदेल के नेतृत्व में गठित टीम ने अंब स्कूल में शाम के समय एसओएस के छात्रों के केस बनाए हैं। इसके अलावा प्रधानाचार्य देवेंद्र चंदेल की टीम ने भदसाली, ईसपुर, टक्का तथा पंडोगा स्कूल के परीक्षा केंद्रों की जांच की। उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह की टीम ने नंगल कलां, बीटन, दुलैहड़, गोंदपुर बुल्ला स्कूल के परीक्षा केंद्रों की जांच की। एसडीएम हरोली धनवीर ठाकुर की अगुवाई में गठित उड़नदस्ते ने धर्मपुर, कांगड़, बढेड़ा के परीक्षा केंद्रों की जांच की। एसडीएम बंगाणा दिलेराम धीमान के नेतृत्व में गठित टीम ने तलेमहड़ा, अरलू, धनेत के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।