{"_id":"6793a15b142c83cfd40e5e17","slug":"scholarship-worth-rs-45-thousand-distributed-to-girl-students-una-news-c-93-1-ssml1048-144217-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: छात्राओं को 45 हजार रुपये की बांटी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: छात्राओं को 45 हजार रुपये की बांटी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे उपायुक्त
छात्राओं को शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उच्च पद हासिल करने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर परिषद स्थित उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शुक्रवार को अद्वैता फाउंडेशन ने होनहार एवं जरूरतमंद छात्राओं को प्रोत्साहन राशि बांटी। उपायुक्त जतिन लाल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान शिक्षा उपनिदेशक सोम लाल धीमान और अद्वैता फाउंडेशन की अध्यक्ष मोनिका सिंह मौजूद रहीं। मुख्यातिथि की अगुवाई में स्कूल की 34 छात्राओं को 45 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। कक्षा में अव्वल और स्कूल की खेल, सांस्कृतिक विभिन्न गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कविता कुमारी ने की। स्कूल की राष्ट्रीय स्तर तक बैंड वादन में अव्वल रही छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मोटिवेशनल सांग की प्रस्तुतियों से समां बांधा। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि अद्वैता फाउंडेशन जरूरतमंद परिवारों की मदद कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाती है। स्कूल में होनहार छात्राओं को पढ़ाई के क्षेत्र में छात्रवृति प्रदान कर उनके जीवन में शिक्षा की अलख जगा रही है। स्कूल की छात्राएं भी अपने उज्ज्वल भविष्य को लेकर सजग बनें। आईएएस, एचएएस, आईपीएस और उच्च पढ़ाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। संस्था की अध्यक्ष मोनिका सिंह ने आने वाले समय में स्कूल की 12वीं की पढ़ाई में अलग-अलग विषय में टाॅप करने वाली छात्राओं को बीएलएलबी कराने की घोषणा की। इस दौरान छात्राओं ने उपायुक्त से गांव के लिए समय पर बस न मिलने की समस्या बताई। जिसका समाधान करने के लिए उपायुक्त ने छात्राओं को आश्वासन दिया।