फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scholarship winning students were honoured

Una News: छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Thu, 10 Apr 2025 07:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Scholarship winning students were honoured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्यूडी में नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति पाने वाले तीनों विद्यार्थी सम्मानित किए गए। त्यूड़ी स्कूल के तीन बच्चों ने नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति की परीक्षा को पास किया है। प्रधानाचार्य अमर सिंह ने बताया कि इस वर्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्यूड़ी से हर्षप्रीत, पलक तथा राघव शर्मा ने नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति की परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। यह परीक्षा एससीईआरटी सोलन की ओर से संचालित की जाती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर विद्यार्थी को कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक यानी लगातार चार साल में 12000 रुपये छात्रवृत्ति प्रति वर्ष मिलती है। इस तरह से विद्यार्थियों को कुल 48000 रुपये प्राप्त होते हैं। आज इन तीनों बच्चों को विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य की ओर से सम्मानित किया गया। बच्चों को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य ने अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेकर कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों तथा सभी स्टाफ सदस्यों को भी हार्दिक बधाई दी।


इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य राजकुमार, उपेंद्र, पवन कुमार, सुनीता देवी, राकेश कुमार, हरदीप सिंह, चरण दास, राकेश कुमार कालिया, वंदना कुमारी, अनामिका कुमारी, मनीषा कुमारी, कमल किशोर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed