फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scheduled caste organizations burnt the effigy of Khalistani supporter Pannu

Una News: अनुसूचित जाति संगठनों ने फूंका खालिस्तानी समर्थक पन्नू का पुतला

Sun, 13 Apr 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Scheduled caste organizations burnt the effigy of Khalistani supporter Pannu
ऊना में अंबेडकर सेवा आफ  इंडिया संस्था खालिस्तान आंतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू का पुतला जालते ह
शहर के एमसी पार्क और रोटरी चौक में किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

डॉ. भीम राम आंबेडकर की बेअदबी करने के खिलाफ जताया रोष

संवाद न्यूज एजेंसी


ऊना। शहर के एमसी पार्क में विभिन्न अनुसूचित जाति संगठनों सहित हिंदू और सिख धर्मों के लोगों ने शनिवार को बाबा साहब डॉ. भीम राम आंबेडकर की खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से बेअदबी करने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पन्नू का पुतला जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। आंबेडकर समाज सहित विभिन्न धर्मों के लोगों ने एमसी पार्क में पन्नू की कार्यप्रणाली और सोच को निंदनीय करार दिया। इसके अलावा पंजाब में बाबा साहब की मूर्ति को खंडित करने और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की घोर निंदा की।
इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने एमसी पार्क में पन्नू मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपने गुस्से को प्रदर्शित किया और पार्क से रोटरी चौक ऊना तक रोष रैली के दौरान खालिस्तानी समर्थक गुरवतपंत सिंह पन्नू का पुतला जलाया और पन्नू के मुर्दाबाद के नारे लगाए। आंबेडकर सेना ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक अमृत पाल भोंसले ने कहा कि विदेश में छुपकर गीदड़ धमकियां देने वाले खालिस्तानी समर्थक गुरवतपंत सिंह पन्नू से डरने वाला कोई नहीं है। पन्नू की इस प्रकार की गतिविधियों से देश में दो धर्मों के बीच आपसी भाईचारा खराब हो रहा है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि खालिस्तानी समर्थक गुरवतपंत सिंह पन्नू को जल्द से जल्द भारत लाया जाएं और उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएं। बुड्डा दल सेवादार अच्छर सिंह ने कहा कि गुरवतपंत सिंह पन्नू को खालिस्तानी कहलाने का कोई भी हक नहीं है, क्योंकि पन्नू ने न तो खालसा को सजाया और न ही गुरु महाराज की विचारधारा पर चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विदेशों में छुपकर धमकियां देने से कुछ नहीं होगा। गुरु रविदास हेल्प फाउंडेशन जिला ऊना से राज कुमार ने कहा कि खालिस्तानी पन्नू को धमकियों से आंबेडकर समाज टस से मस नहीं हुआ, लेकिन उसे बताना भी जरूरी है कि आंबेडकर समाज के लोग हर परिस्थिति से टक्कर लेने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की जयंती पहले भी मनाई जाती थी, आगे भी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed