{"_id":"618180da732994138d4489a1","slug":"scame-in-land-puchases-una-news-sml3891791112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन खरीद मामले में धोखाधड़ी , तीन के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन खरीद मामले में धोखाधड़ी , तीन के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की
होशियारपुर निवासी महिला ने दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। पुलिस थाना गगरेट के तहत गांव पिरथीपुर की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी जमीन को किसी अन्य ने बेच दिया है । पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार संतोष कुमारी पत्नी वरियाम सिंह निवासी गांव खानपुर तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर की निवासी है उनका मायका पिरथीपुर में है। संतोष कुमारी मायके पक्ष से अपने हिस्से की अपनी जमीन अपनी बहन सरला देवी को देने के लिए गांव आई है। जब उसने लोकमित्र केंद्र से जमीन की फर्द निकाली तो पाया कि उसका नाम उस जमीन में है ही नही और उसे किसी ने आगे बेच दिया है। इस मामले को लेकर वो स्थानीय पटवारी से मिली तो पटवारी ने उनके हिस्से की जमीन बिकने की पुष्टि कर दी।
संतोष कुमारी ने अपनी इस बिकी हुई जमीन संबंधी जानकारी के लिए तहसील कार्यालय से सभी दस्तावेज निकाले तो पता चला कि जिस महिला ने जमीन बेची है उसका नाम तो उसके नाम पर है लेकिन उसके पति का नाम अलग है। संतोष कुमारी ने पूरे दस्तावेज जुटाकर इस मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया जिसके आधार पर थाना गगरेट में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि जमीन खरीद मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। तीन लोगों के खिलाफ फिलहाल अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।