फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   SBS Club Pandoga beat YFC Isapur 3-0

Una News: एसबीएस क्लब पंडोगा ने वाईफसी ईसपुर को 3-0 से हराया

Wed, 04 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
SBS Club Pandoga beat YFC Isapur 3-0
पंडोगा खेल मैदान में मैच से पहले खिलाड़ी और रैफरी एकसाथ। स्रोत : आयोजक
सिटी स्पोर्टस
विज्ञापन

पंडोगा में सिद्ध बाबा ग्वालबड़ फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज

संवाद न्यूज एजेंसी


पंडोगा (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव पंडोगा के खेल मैदान में चल रही पांच दिवसीय सिद्ध बाबा ग्वालबड़ फुटबाल प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान संत नारायण दास यूपी वाले बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। समस्त कमेटी सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

आयोजक कमेटी के अनुसार प्रतियोगिता का पहला मैच शहीद भगत सिंह (एसबीएस) क्लब पंडोगा और वाईएफसी ईसपुर के बीच खेला गया। इसमें वाईएफसी ईसपुर 2-0 से विजयी रहा। दूसरा मैच बीबीएनबी सलोह बनाम आरफसी ईसपुर के बीच हुआ। इसमें सलोह 1-0 से विजयी रहा। तीसरा मैच एमएफसी मुबारिकपुर बनाम रॉयल ऊना के बीच खेला गया। ऊना की टीम ने यह मैच 3-0 से जीता। चौथा मैच सागर खड्ड और पवनदूत क्लब पंडोगा के बीच खेला गया। इस मैच में खड्ड की टीम 3-1 से विजयी रही। पांचवा मैच वाईएफसी खड्ड और वाईएफसी नगनोली के मध्य में खेला जाना था, लेकिन नगनोली की टीम न आने के कारण खड्ड को विजेता घोषित किया गया। मैदान में बैठे दर्शकों ने सभी मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता रविवार तक चलेगी और कई नामी जूनियर व सीनियर खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed