फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Satti raised questions on the action of the district administration against illegal mining

Una News: सत्ती ने अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल

Thu, 26 Dec 2024 02:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Satti raised questions on the action of the district administration against illegal mining
बोले-डीसी और एसपी स्पष्ट करें रात के वक्त सड़क पर क्यों नहीं उतरते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। प्रेस बयान में कहा कि बच्चा-बच्चा जानता है कि खनन माफिया रात के वक्त पड़ोसी राज्य पंजाब को रेत और बजरी की भरपूर तस्करी करता है। लेकिन, डीसी और एसपी ने दिन के वक्त घरों के निर्माण के लिए रेत और बजरी ढोने वाले ट्रैक्टर चालकों को पकड़ा है। इससे साफ जाहिर कर दिया है कि कांग्रेस नेताओं के इशारे पर खनन करने वाले माफिया पर वह कभी हाथ ही नहीं डालेंगे। विधायक ने कहा कि जिला का अवैध खनन पूरे हिमाचल में इस वक्त ज्वलंत मुद्दा बन चुका है। यहां का प्रशासन इस मामले में इस तरह की कार्रवाई करके केवल मात्र खनन माफिया को बचाने का प्रयास कर रहा है। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को स्पष्ट करना चाहिए कि वह अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रात के वक्त सड़क पर क्यों नहीं उतरते। हिमाचल प्रदेश की खनिज संपदाओं को चोरी करके पंजाब में बेचने की कोशिशें विफल करने के लिए बॉर्डर पर नाकेबंदी क्यों नहीं करते। विधायक ने कहा कि यहां के कांग्रेसी नेताओं के साथ माफिया की हिस्सेदारी किसी से छिपी नहीं है। ऊना के खानपुर, फतेहपुर और संतोषगढ़ के खनन माफिया पर लगाम लगाने की औकात जिला प्रशासन की नहीं रह गई है। जिला भर में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। सरेआम बीच सड़क गोलियां चलाई जा रही हैं। खुलेआम अवैध लॉटरी बेची जा रही है। पुलिस कांग्रेस नेताओं के इशारे पर केवल मात्र अवैध खनन माफिया की एस्कॉर्ट बनी घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed