{"_id":"6324ceba2d5f9823783abb24","slug":"satellite-hospital-to-built-with-in-two-years-in-una-una-news-sml4219306200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में बनकर तैयार होगा पीजीआई सैटेलाइट सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में बनकर तैयार होगा पीजीआई सैटेलाइट सेंटर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते मलाहत में प्रस्तावित पीजीआई सैटेलाइट केंद्र को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ ने निर्माण शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए छह अक्तूबर तक टेंडर मांगें गए हैं। पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के भवन के निर्माण का टेंडर हासिल करने वाली कंपनी को दो साल में कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है।
जानकारी के अनुसार भवन के निर्माण के लिए करीब चार साल से लटका पड़ा टेंडर का कार्य अब जाकर शुरू हो पाया है। शिलान्यास को चार साल पूरे होने के बाद भी भवन के नाम पर केवल चहारदीवारी ही बन पाई।
राज्य सरकार की तरफ से यहां पानी और बिजली मुहैया करवाया है जबकि सड़क का कार्य भी लगभग पूरा है। अक्तूबर में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य को भी शुरू कर दिया गया। निर्माण को पूरा करने के लिए दो वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का लाभ ऊना जिले और साथ लगते सीमांत जिलों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
करीब 450 करोड़ की लागत से आधुनिक पीजीआई सेंटर बनाने के लिए मलाहत में शिलान्यास किया गया है। शिलान्यास के बाद वर्तमान समय में क्षेत्रीय अस्पताल की तीसरी मंजिल पर एक चिकित्सक के सहारे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर चल रहा है।
मलाहत में बनने वाले पीजीआई सैटेलाइट सेंटर 300 बेड की सुविधा होगी। इसके अलावा यह सेंटर आधुनिक मशीनों से लैस होगा व विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती भी सैटेलाइट सेंटर में की जाएगी।
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। अक्तूबर माह में टेंडर खुलने के बाद जल्द ही इसका कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।