फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Santoshgarh market will remain closed for two hours in protest against the chemical industry

Una News: केमिकल उद्योग के विरोध में संतोषगढ़ बाजार रहेगा दो घंटे बंद

Wed, 28 May 2025 08:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Santoshgarh market will remain closed for two hours in protest against the chemical industry
संतोषगढ़ एकता मंच ने किया एलान, उद्योग को लगने से रोके जाने में मांगा सहयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ से सटे क्षेत्र जटपुर में प्रस्तावित केमिकल उद्योग के विरोध में गठित संतोषगढ़ एकता मंच एकजुट हो गया। मंच के पदाधिकारी और सदस्यों ने बुधवार को संतोषगढ़ नगर के मुख्य बाजार के दुकानदारों से आग्रह किया कि वे निर्माणाधीन केमिकल उद्योग को लगने से रोके जाने में उनका सहयोग दें। केमिकल उद्योग के विरोध में गठित संतोषगढ़ एकता मंच के साथ-साथ संतोषगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा (राजू) ने भी नगर के दुकानदारों से वीरवार को अपनी दुकानें सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बंद करने के लिए सहयोग मांगा है। प्रस्तावित केमिकल उद्योग के विरोध में गठित संतोषगढ़ एकता मंच के सदस्यों का कहना है कि किसी भी कीमत पर इस केमिकल उद्योग का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इस उद्योग को लगाने से रोके जाने के लिए कई दफा जिला प्रशासन से भी बातचीत की गई है। संतोषगढ़ एकता मंच के सदस्यों ने स्थानीय दुकानदारों से अपील की है कि वीरवार को इस केमिकल उद्योग के विरोध में उनके साथ वह सहयोग देते हुए सभी दुकानदार सुबह 9 बजे से लेकर 2 घंटे तक अपनी दुकानों को बंद रखेंगे। केमिकल उद्योग के विरोध में गठित संतोषगढ़ एकता मंच ने पहले ही केमिकल उद्योग के विरोध में 29 मई से लगातार धरना प्रदर्शन किए जाने का एलान कर रखा है। दुकानदारों से बंद रखने की अपील के समय संतोषगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा राजू, वार्ड एक से पार्षद एडवोकेट संदीप कुमार, वार्ड 4 से पार्षद मंजू वाला, पार्षद किरण वाला, राजीव भारद्वाज, डॉ,. राम नारायण प्रभाकर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पुरी, दर्शन सिंह,राम मूर्ति सैनी, पूर्व पार्षद रविकांत,शादी लाल शर्मा, गोपाल सैनी, पूर्व पार्षद प्रेमचंद, परमेश शर्मा, महेश चब्बा, विजय कुमार, सतीश कुमार, पवन कौशल, गौतम सैनी, नरेश वर्मा, गुरुदेव सैनी,लक्ष्मण सिंह जगमोहन सिंह वालिया सहित दूसरे लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed