फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sant Nirankari Mission celebrated Human Unity Day

Una News: संत निरंकारी मिशन को मानव एकता दिवस के रूप में मनाया

Thu, 24 Apr 2025 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Sant Nirankari Mission celebrated Human Unity Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंदपुर (ऊना)। मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी मंडल की ओर से देशभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में ऊना जिले के गांव धंधड़ी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में भी शिविर लगाया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे एसडीएम अंब सचिन शर्मा (आईएएस) ने किया। शिविर शाम 4 बजे तक चला। निरंकारी मिशन की ओर से पूरे भारत में इस दिन 500 से अधिक स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। संत निरंकारी ब्रांच ऊना के संयोजक एचएस खड़वाल ने बताया कि 24 अप्रैल को संत निरंकारी मिशन की ओर से मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन पूज्य बाबा गुरबचन की स्मृति को समर्पित होता है, जिन्होंने मानवता, भाईचारे और एकता का संदेश दिया था। खड़वाल ने बताया कि मिशन के पूर्व सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह ने कहा था कि रक्त नालियों में नहीं, इंसान की नसों में बहना चाहिए। इसी भावना को लेकर मिशन समाजसेवा के कार्यों में लगातार जुटा है। वर्तमान सद्गुरु माता सुदीक्षा के मार्गदर्शन में मिशन के अनुयायी ..नर सेवा नारायण पूजा.. के भाव को अपनाकर सत्संगों के माध्यम से समाज को प्रभु भक्ति और मानव सेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed