फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sanjay Kumar Sinha inspected Gram Panchayat Muchali

Una News: संजय कुमार सिन्हा ने किया ग्राम पंचायत मुच्छाली का निरीक्षण

Thu, 21 Nov 2024 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Kumar Sinha inspected Gram Panchayat Muchali
बंगाणा की ग्राम पंचायत मुच्छाली का दौरा करते भारत सरकार मंत्रालय के जल जीवन मिशन के निदेशक संजय
जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था का जायजा लिया
विज्ञापन

अधिकारियों को मिशन के तहत बेहतर कार्य करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत मुच्छाली का दौरा केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के निदेशक संजय कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने ग्राम बंगाणा में स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण किया और जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता, स्वच्छता और घर-घर जल पहुंचाने की प्रगति और जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर ऊना के परियोजना अधिकारी केएल वर्मा, जिला कोऑर्डिनेटर एसबीएम सुरेश वर्मा, बंगाणा के बीडीओ सुशील कुमार, स्थानीय प्रधान विजय शर्मा, उप-प्रधान अजय शर्मा, तकनीकी सहायक वरिंदर, रोजगार सेवक निर्मल राणा, और सचिव विक्रांत वार्ड सदस्य राज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संजय कुमार सिन्हा ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें जल जीवन मिशन के लाभों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य गांव-गांव तक स्वच्छ जल पहुंचाना और स्वच्छता को बढ़ावा देना है। उनका यह दौरा गांव के विकास और योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed