फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sanction letters worth Rs 6.91 crore distributed to 532 beneficiaries in Gagret

Una News: गगरेट में 532 लाभार्थियों को बांटे 6.91 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र

Mon, 23 Sep 2024 03:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 23 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Sanction letters worth Rs 6.91 crore distributed to 532 beneficiaries in Gagret
गगरेट में विधायक राकेश कालिया से मिलते पंचायत सचिव संघ के सदस्य। संवाद
गगरेट (ऊना)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकास खंड गगरेट में एक साथ 532 परिवारों का पक्के घर का सपना साकार होने जा रहा है। रविवार को खंड विकास कार्यालय में आयोजित एक समारोह में विधायक राकेश कालिया ने 532 लाभार्थियों को करीब 6.91 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

इन लाभार्थियों को मकान निर्माण की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। इससे पहले वर्ष 2023-24 के लिए 106 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था। यह पहली मर्तबा है कि इतने बड़े स्तर पर एक साथ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। विधायक राकेश कालिया ने स्वीकृति पत्र वितरित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के इतिहास में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यकाल में यह पहली बार संभव हुआ है कि प्राकृतिक आपदा में अपना आशियाना गंवा चुके लोगों को सात लाख रुपये भवन निर्माण के लिए दिए गए। अब भी प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार के समक्ष सभी लाभार्थियों को एक साथ प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने की पैरवी की। इसके फलस्वरूप ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को मकान निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र मिल पाए हैं। इससे पहले खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली ने कहा कि खंड विकास कार्यालय के माध्यम से विकास योजनाओं को धरती पर उतारना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन


पंचायत सचिव संघ ने सौंपा ज्ञापन
रविवार को विकास खंड गगरेट में सुनील कुमार अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ गगरेट ने विधायक राकेश कालिया को ग्रामीण विकास विभाग या पंचायती राज विभाग में मर्ज करने हेतु मांगपत्र सौंपा। विधायक द्वारा आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही पंचायती राज मंत्री से मिलकर आप लोगों को विभाग में मर्ज करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंवर, पंचायत समिति सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल डढवाल, ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, विष्णु दत्त गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

गगरेट में विधायक राकेश कालिया से मिलते पंचायत सचिव संघ के सदस्य। संवाद

गगरेट में विधायक राकेश कालिया से मिलते पंचायत सचिव संघ के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed