फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Samridhi and Amandeep won the Best Player title

Una News: समृद्धि और अमनदीप बने बेस्ट प्लेयर

Sat, 26 Apr 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Samridhi and Amandeep won the Best Player title
जिला स्तरीय आइटीआई खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते आयोजक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। जिलास्तरीय राजकीय और निजी आईटीआई की खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में आईएमसी के अध्यक्ष बृजेश मोहन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

खेलकूद गतिविधियों में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। राजकीय आईटीआई ऊना की समृद्धि बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजी गई।

जबकि, अमनदीप को बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। ओवरआल कल्चर ट्रॉफी का खिताब राजकीय आईटीआई बंगाणा की टीम के नाम रहा। जबकि, महिला वर्ग में ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब राजकीय आईटीआई महिला ऊना के
विज्ञापन


नाम रहा।

ओवरआल चैंपियनशिप पुरुष वर्ग का खिताब राजकीय आईटीआई ऊना के नाम रहा। वहीं, कन्या वर्ग के बैडमिंटन में राजकीय आईटीआई बंगाणा विजेता और महिला आईटीआई ऊना उपविजेता और पुरुष वर्ग में बंगाणा की टीम विजेता और निजी आईटीआई की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग के बास्केटबाल में राजकीय आईटीआई ऊना विजेता, एसवीएन निजी आईटीआई उपविजेता, महिला के वॉलीबाल में राजकीय आईटीआई बंगाणा विजेता, ऊना उपविजेता, वॉलीबाल में मॉडर्न प्राइवेट आईटीआई मैड़ी विजेता, ऊना उपविजेता, महिला के कबड्डी में आईटीआई ऊना विजेता और महिला आईटीआई ऊना की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के कबड्डी में ऊना विजेता और शोभित प्राइवेट आईटीआई चलौला उपविजेता रही। महिला वर्ग के खो-खो में ऊना विजेता और राजकीय आईटीआई ऊना उपविजेता, पुरुष वर्ग के खो-खो में एसवीएन निजी आईटीआई बडेहड़ा विजेता, ऊना उपविजेता रही। एकल गान में राजकीय आईटीआई बंगाणा विजेता, ऊना की टीम

उपविजेता रही।

समूहगान में राजकीय आईटीआई बंगाणा विजेता, ऊना की टीम उपविजेता रही। फोक डांस में ऊना विजेता, बंगाणा उपविजेता, जैवलिन थ्रो में प्रदीप कुमार प्रथम, साहिल सिंह द्वितीय और ईशान तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में जसकरण सिंह प्रथम, रोहित द्वितीय और जसप्रीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। लंबीकूद में विकेश वरिंदर और अमन डोगरा ने पहला और दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाई जंप में विशाल अमन वीरेंद्र ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।


शॉट पुट में जसकरण, हर्ष और रोहित ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में सचिन, अमन, निखिल, 800 मीटर दौड़ में सचिन सिंह, सचिन कुमार और अभिषेक, 400 मीटर दौड़ में अमरजीत कार्तिक और अमन कुमार, 200 मीटर दौड़ में अभिषेक राहुल और आयुष, 100 मीटर दौड़ में निशांत रमन, आशीष ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट में राजकीय आईटीआई महिला ऊना प्रथम और बंगाणा द्वितीय
स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed