फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Saluting the martyr amidst tears, daughters put their father's symbol on their chest

Una News: आंसुओं के बीच बलिदानी को सलामी, बेटियों ने सीने से लगाई पिता की निशानी

Fri, 15 Aug 2025 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Saluting the martyr amidst tears, daughters put their father's symbol on their chest
चताडा गांव के शहीद हुए अरुण कुमार की वर्दी व तिरंगा को सीने से लगाकर विलाप करती बेटियां।संवाद
चताड़ा में हवलदार अरुण कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
विज्ञापन

जवान के गांव में रहा बेहद भावुक माहौल, बिलखते रहे मां, पत्नी और बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के चताड़ा गांव के हवलदार अरुण कुमार का अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। वीरवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर सेना की ओर से अरुणाचल प्रदेश से एयरलिफ्ट कर चंडीगढ़ लाया गया, जिसे वीरवार सुबह फूलों से सजी विशेष सेना की गाड़ी में पैतृक गांव पहुंचाया गया। जैसे ही तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव की सीमा में पहुंचा, पूरा गांव गम और गर्व की भावना से भर उठा। सैकड़ों ग्रामीण, परिजन और आसपास के लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। हर हाथ में तिरंगा लहरा रहा था और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारों से आसमान गूंज उठा। इस दौरान जवान अरुण कुमार की दोनों बेटियों ने तिरंगे में लिपटी अपने पिता की वर्दी को सीने से लगा लिया। यह भावुक क्षण देखकर हर आंख नम हो गई। गांव की गलियों से गुजरती सेना की गाड़ी को हर मोड़ पर लोग खड़े होकर अंतिम विदाई दे रहे थे। जब पार्थिव शरीर घर के आंगन में पहुंचा तो माहौल बेहद भावुक हो गया। मां अपने बेटे को देखकर बेसुध हो गईं, पिता के आंसू थम नहीं रहे थे। पत्नी और बच्चों का दर्द देखकर हर किसी की आंखें भर आईं, जबकि भाई और अन्य परिजन गहरे शोक में डूब गए। इस दुखद घड़ी में सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और डीसी ऊना जतिन लाल भी गांव पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। सेना के अधिकारियों और जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में गांव और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। पूरे रास्ते जब तक सूरज-चांद रहेगा, लक्की फौजी तेरा नाम रहेगा .. के नारे गूंजते रहे। गम और सम्मान से भरे इस माहौल में गांव के श्मशान घाट पर सैन्य रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया, जहां चार वर्षीय बेटे और भाई ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर जवान की बेटियां भी तिरंगा झंडा लेकर मौजूद रहीं।

सांसद अनुराग ठाकुर अंतिम यात्रा में शामिल होकर दी विदाई
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के जवान देश की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा में हमेशा अग्रणी रहते हैं।हवलदार अरुण कुमार ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाई और देश की सेवा में अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।विधायक विवेक शर्मा ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हवलदार अरुण कुमार की कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव को हमेशा याद किया जाएगा। उनका योगदान न केवल सेना, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed