फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Saint Jogindra Pal Johri's fifth death anniversary celebrated in Khuralgarh Sahib

Una News: खुरालगढ़ साहब में संत जोगिंद्र पाल जोहरी की पांचवीं बरसी मनाई

Sun, 29 Jun 2025 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Saint Jogindra Pal Johri's fifth death anniversary celebrated in Khuralgarh Sahib
सारा जीवन गुरु रविदास और बाबा साहब की विचारधारा में समर्पित किया : संत सुरिंदर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

टाहलीवाल (ऊना)। बाथड़ी से सटे प्रसिद्ध गुरु रविदास ऐतिहासिक चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहब में रविवार को संत जोगिंद्र पाल जोहरी की पांचवीं बरसी मनाई गई। संत समाज और संगत ने सबसे पहले संत जोगिंद्र पाल जोहरी को उनकी बरसी पर श्रद्धांजलि दी। चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहब के प्रधान संत सुरिंदर दास ने जोहरी की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि जोगिंद्र पाल ने अपना सारा जीवन गुरु रविदास महाराज, आदि धर्म मिशन, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में लगा दिया। जोहरी ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन के राष्ट्रीय प्रचारक थे, जिन्होंने शादी न करवाकर अपना सारा जीवन गुरु रविदास और बाबा साहब की विचारधारा में समर्पित किया। उन्होंने गुरु रविदास ऐतिहासिक चरण छोह गंगा को ही अपना स्थायी घर माना। कई किताबें लिखीं। सबसे महत्वपूर्ण किताब बाबू मंगू राम मोगोवालिया को समर्पित जय गुरुदेव है। कहा कि हर समाज के पास अपना एक मूल मंत्र था, पर गुरु रविदास अनुयायियों के पास कोई मूल मंत्र नहीं था। इसके बाद बाबू मंगू राम मोगोवालिया ने जय गुरुदेव का मूल मंत्र दिया था।

इस मौके पर गुरु घर के चेयरमैन नाजर सिंह मान, प्रिंसिपल सरूप चंद, संत कर्म चंद, कमल राज गुड्डू, मास्टर नैनोवालिया, संत कर्म चंद भाटिया, संत दयाल चंद, संत निरंजन दास, संत गिरधारी लाल, मनजीत मुंगोबालिया, जगदीश दिस्सा सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed