फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Run away campaign started in Lathiani market

Una News: लठियाणी बाजार में भाग उखाड़ो अभियान शुरू

Tue, 22 Jul 2025 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 22 Jul 2025 05:37 AM IST
विज्ञापन
Run away campaign started in Lathiani market
ग्राम पंचायत और व्यापार मंडल ने की शुरुआत
विज्ञापन

व्यापारियों ने दिया सहयोग का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी

लठियाणी (ऊना)। लठियाणी पंचायत एवं व्यापार मंडल लठियाणी की ओर से सोमवार को बाजार में भांग को उखाडने का अभियान शुरू किया। ग्राम पंचायत लठियाणी के प्रधान जोगेंद्र शर्मा एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद पुरी ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बाजार में उगी भांग को हटाने का कार्य किया।
इस मौके पर पंचायत प्रधान जोगेंद्र शर्मा ने पंचायत एवं व्यापार मंडल के सदस्यों से आह्वान किया कि अपनी पंचायत को भाग मुक्त करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों के वार्ड पंच अपने-अपने वार्ड में उगे भांग के पौधों को गांव के सदस्यों को साथ लेकर पंचायत को भांग मुक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद पुरी ने कहा कि हमें पंचायत की ओर से चलाए गए इस अभियान को पूर्ण रूप से अमलीजामा पहनाकर स्वच्छ और सुंदर बनाने में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम पंचायत प्रधान जोगिंद्र शर्मा को आश्वासन दिया कि ऐसे कार्यों के लिए जहां भी उन्हें व्यापार मंडल के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। वे उनके हर समय साथ हैं। उपप्रधान निर्मल ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से आत्मविश्वास व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ मिलकर कार्य करने की भावना उत्पन्न होती है। इस मौके पर राकेश शर्मा, सुरजीत सिंह, अमरजीत शर्मा, दिनेश कुमार, कर्म चंद, जोगिंदर सिंह, रमेश चौधरी, संजीव रानू, सुरेंद्र सिंह के अलावा कई सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed