फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ruckus over entry of players from Punjab in District Una Badminton Competition

Una News: जिला ऊना बैडमिंटन प्रतियोगिता में पंजाब के खिलाड़ियों की एंट्री पर बवाल

Tue, 22 Jul 2025 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Ruckus over entry of players from Punjab in District Una Badminton Competition
डीसी ने शिकायत के आधार पर दिए जांच के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। ऊना में आयोजित 49वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब हिमाचल प्रदेश के इस आयोजन में पंजाब के खिलाड़ी भी भाग लेते पाए गए। पहले दिन सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन दूसरे दिन पंजाब से आए खिलाड़ियों की भागीदारी का पता चलते ही हिमाचल के खिलाड़ियों, कोचों और अभिभावकों ने विरोध जताया। कोच राकेश सिंह ने जिला एसोसिएशन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे बच्चे पूरे साल मेहनत करते हैं, फिर भी बाहरियों को मौका दिया जा रहा है। विरोध के चलते पंजाब के खिलाड़ी कोर्ट छोड़कर चले गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। खिलाड़ियों और अभिभावकों ने डीसी जतिन लाल को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। डीसी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर उचित कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed