{"_id":"68af1066ab5f76f1b50ecb00","slug":"ruckus-over-eight-closed-shops-in-tahliwal-market-police-took-over-una-news-c-93-1-una1002-163637-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंद दुकानों को लेकर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंद दुकानों को लेकर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
टाहलीवाल बाजार में 8 दुकानों को लेकर जमा दोनो पक्ष के लोग व पुलिस कर्मी।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल बाजार में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब लंबे समय से बंद पड़ी आठ दुकानों को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जानकारी के अनुसार इन दुकानों को लेकर पिछले 19 वर्षों से विवाद चल रहा था।
बुधवार को एक पक्ष ने अचानक ताले हटाकर शटर खोल दिए और दुकानों के भीतर सामान रखना शुरू कर दिया। इस पर पहले से ताले जड़ने वाले दूसरे पक्ष ने कड़ा विरोध जताया। देखते ही देखते दोनों गुटों में तीखी नोकझोंक और बहसबाजी शुरू हो गई। सामान रखने वाले पक्ष का कहना है कि उन्होंने अदालत में केस जीत लिया है, जिसके बाद ही दुकानों का कब्ज़ा लिया गया है।
वहीं, दूसरा पक्ष अदालत के फैसले को मानने को तैयार नहीं है और उसने आपत्ति दर्ज करवाई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हरोली व थाना प्रभारी टाहलीवाल रिंकू सूर्यवंशी पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत रहने तथा अपने-अपने दस्तावेज़ थाना टाहलीवाल में जमा करवाने के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, जिसके बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।