{"_id":"651720d22f139ac9e1071d34","slug":"rubber-will-be-installed-on-the-tires-of-old-corporation-buses-in-una-from-december-una-news-c-93-1-una1001-8685-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दिसंबर से ऊना में चढ़ेगी निगम के पुराने बसों के टायरों पर रबड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दिसंबर से ऊना में चढ़ेगी निगम के पुराने बसों के टायरों पर रबड़
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो अपनी बसों के लिए और बड़ी सुविधा देने जा रहा है। एचआरटीसी ऊना की वर्कशॉप में निगम बसों के टायरों को रबड़ चढ़ाने के लिए प्लांट का निर्माण अंतिम चरण में है। दिसंबर माह से एचआरटीसी ऊना वर्कशॉप में ही निगम बसों के टायरों को रबड़ चढ़ाने का कार्य शुरू करने की उम्मीद है। सुविधा के यहां शुरू होने से रबड़ चढ़ाने वाले टायरों को जसूर और परवाणू नहीं भेजना पड़ेगा। समय पर निगम की बसों को बेहतर गुणवत्ता के टायरों की मांग भी पूरी हो पाएगी। अन्यथा वर्तमान में करीब 115 किलोमीटर दूर परवाणू और जसूर तक एचआरटीसी ऊना डिपो अपने टायरों के स्टॉक को निगम की बसों पर लादकर भेज रहा है।
जानकारी के अनुसार बसों पर लादे गए टायर बस चालकों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। सवारियों के साथ राहगीरों के लिए भी यह खतरा बने रहते हैं। बेशक अपनी निगम की बसों पर लादकर एचआरटीसी प्रबंधन ढुलाई का खर्च बचा लेता है, लेकिन कहीं न कहीं बसों पर टायरों को लादने के प्रक्रिया में समयसारिणी प्रभावित होती है। फिलहाल ऊना की वर्कशॉप में टायर रीट्रेड प्लांट का भवन संबंधित कार्य जल्द पूरा होगा। इसके बाद यहां पर टायरों को रबड़ चढ़ाने के लिए संबंधित मशीनरी स्थापित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। कुल मिलाकर इस वर्ष के अंत तक ऊना में ही बसों के खस्ताहाल हो चुके टायरों को रबड़ चढ़ाई जाएगी। इससे बसों की रफ्तार बनने में सहायक टायर भी सुहाने सफर में यात्रियों के लिए सुरक्षित साबित होंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
टायर रीट्रेड प्लांट का निर्माण अंतिम चरण में है। भवन निर्माण कार्य पूरा होते ही यहां टायरों को रबड़ चढ़ाने का काम किया जाएगा। दिसंबर तक इसके कार्य को पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-सुरेश कुमार धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक, ऊना