फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Road will be built from Chintapurni to Amlahad with one crore rupees

Una News: चिंतपूर्णी से अमलैहड़ तक एक करोड़ रुपये से बनेगी सड़क

Tue, 26 Aug 2025 05:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
Road will be built from Chintapurni to Amlahad with one crore rupees
विकास की बात
विज्ञापन

लोहारा खड्ड पुल निर्माण के लिए 21.55 लाख रुपये स्वीकृत
माता चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध करवाई धनराशि
भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने जारी किए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। चिंतपूर्णी से अमलैहड़ सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये और लोहारा खड्ड पर पुल निर्माण के लिए 21.55 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह राशि माता चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट अपने स्वयं के संसाधनों से उपलब्ध करवाएगा। प्रदेश सरकार ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इससे स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के प्रयासों से भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने चिंतपूर्णी–अमलैहड़ सड़क के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति और व्यय की अनुमति प्रदान की है। लंबे समय से लंबित यह मार्ग अब श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। साथ ही पर्यटन को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं, विधायक की प्राथमिकताओं में शामिल लोहारा स्कूल खड्ड पर पुल निर्माण की मांग को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए कुल 68.55 लाख रुपये की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 21.55 लाख रुपये की व्यय अनुमति जारी हुई है। पुल बनने से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारा के छात्रों को बरसात के दिनों में सुरक्षित आवाजाही का मार्ग मिलेगा और स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही कठिनाई भी समाप्त होगी। विशेष बात यह है कि इन दोनों परियोजनाओं की पूरी लागत मंदिर ट्रस्ट स्वयं वहन करेगा, जिससे राज्य सरकार पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed