{"_id":"6a947207704432860c08b59f","slug":"road-in-shambles-due-to-pipe-leakage-officials-remain-unmoved-even-after-two-months-una-news-c-93-1-una1025-204119-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पाइप लीकेज से सड़क खस्ताहाल, दो माह बाद भी अधिकारियों की नहीं टूट रही नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पाइप लीकेज से सड़क खस्ताहाल, दो माह बाद भी अधिकारियों की नहीं टूट रही नींद
Mon, 31 Aug 2026 11:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
ऊना। संतोषगढ़-ऊना सड़क पर नगड़ा गांव में पंजाब नेशनल बैंक के पास जल शक्ति विभाग की अनदेखी राहगीरों पर भारी पड़ रही है। नंगड़ा में दो महीने से पाइप लीक होने से सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं।
लगातार पानी रिसने के कारण सड़क की हालत बिगड़ती जा रही है लेकिन कई शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। हालात यह हैं कि इसी स्थान पर गड्ढों के कारण दो सड़क हादसे भी हो चुके हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी नींद से नहीं जागे है।
नंगड़ा गांव के ग्रामीणों के अनुसार पाइप लीक होने और सड़क पर बने गड्ढों को लेकर जल शक्ति विभाग को कई बार मौखिक शिकायत की गई। समस्या लगातार बढ़ने पर लिखित शिकायत भी दी गई लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि अब संबंधित अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। जब विभाग के अधिकारियों से समस्या के समाधान के बारे में पूछा जाता है तो हर बार अलग-अलग कारण बताए जाते हैं।
कभी लोक निर्माण विभाग से सड़क की खोदाई की मंजूरी नहीं मिलने की बात कही जाती है तो कभी बजट का अभाव बताकर मामला टाल दिया जाता है।
पेयजल पाइपलाइन विभाग की है और उससे रिस रहा पानी सड़क को नुकसान पहुंचा रहा है तो इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी भी विभाग की है लेकिन विभाग अपनी जिम्मेदारी से भागता नजर आ रहा है। यदि जल्द लीकेज बंद कर सड़क के गड्ढों को नहीं भरा गया तो समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत उठाई जाएगी। - शमशेर सिंह, स्थानीय निवासी
शिकायतों के बाद भी यदि जल शक्ति विभाग के अधिकारी समस्या दूर करने के बजाय पीडब्ल्यूडी की मंजूरी और बजट का हवाला दे रहे हैं। जल शक्ति विभाग पाइप की लीकेज तत्काल ठीक करवाए साथ ही पानी की लीकेज के कारण क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाई जाए।- पंकज कुमार, उपप्रधान ग्राम पंचायत नंगड़ा
मामला ध्यान में आया है। इसे लेकर एसडीओ को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही नंगड़ा गांव में मुख्य सड़क पर पाइपलाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा।- नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग ऊना