फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Road dug up again to lay cables, people scared by vibrations in buildings

Una News: केबल बिछाने के लिए फिर खोदी सड़क, इमारतों में कंपन से सहमे लोग

Mon, 23 Mar 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Road dug up again to lay cables, people scared by vibrations in buildings
मुख्य सड़कों में वाहनों की आवाजाही ठप, राहगीरों का पैदल गुजरना नहीं रहा आसान
विज्ञापन


शहर में भूमिगत सीवरेज पाइपलाइन और मोबाइल कंपनियों के केबल बिछाने के कार्य से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में सीवरेज के भूमिगत कार्य और मोबाइल कंपनियों के केबल बिछाने के लिए बार-बार सड़कों को खोदा जा रहा है, जिससे शहरवासियों में नाराजगी है। मुख्य सड़कों पर जेसीबी मशीन से खोदाई होने के कारण जाम की समस्या बढ़ रही है और भवनों में कंपन होने से लोग सहम रहे हैं। मंदिर रोड और सरकाघाट सड़क पर विभिन्न मोबाइल कंपनियों द्वारा केबल बिछाने के काम से आसपास के बहुमंजिला भवनों में कंपन महसूस किया गया। इससे पहले पठानकोट चौक से रेलवे स्टेशन चौक और मंडी-पठानकोट हाईवे को भी भूमिगत केबल बिछाने के लिए खोदा गया था। रविवार को मंडी-पठानकोट हाईवे से सटी मंदिर सड़क पर जेसीबी से खोदाई होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए, हालांकि किसी तरह की क्षति नहीं हुई। स्थानीय नागरिकों ने बार-बार खोदाई करने के बजाय, सभी भूमिगत कार्य एक साथ करने की मांग की है। उनका कहना है कि मुख्य सड़कों पर जेसीबी से खोदाई होने से भवनों की नींव हिल सकती है और बहुमंजिला इमारतों के लिए जोखिम पैदा हो सकता है।
जोगिंद्रनगर में मंदिर रोड से सरकाघाट सड़क तक रेलवे क्रॉसिंग तक भूमिगत मोबाइल केबल बिछाने का कार्य जारी है। वर्तमान में मंदिर रोड की खोदाई पूरी हो चुकी है और सरकाघाट सड़क पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी चमन लाल ने बताया कि भूमिगत कार्यों के लिए आधुनिक योजनाओं का प्रारूप जल्द तैयार किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जेपी नायक ने कहा कि सड़कों को हुए नुकसान की भरपाई संबंधित कंपनियों से करवाई जाएगी और प्रभावित क्षेत्रों में सुधार कार्य जल्द ही शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed