फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Road, drinking water and electricity problems to be solved soon: Vivek

सड़क, पेयजल और बिजली संबंधी समस्याएं जल्द होंगी हल : विवेक

Mon, 06 Jul 2026 11:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 06 Jul 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
Road, drinking water and electricity problems to be solved soon: Vivek
पंचायत वोहरू में लोगों की समस्या सुनते विधायक विवेक शर्मा।  सत्रोत: पार्टी - फोटो : ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी का स्वागत करतीं महापौर व अन्य। स्रोतः भाजपा
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की अति दुर्गम ग्राम पंचायत वोहरू में रविवार को विधायक विवेक शर्मा पहुंचे और ग्रामीणों व नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया। बैठक में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़ीं समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक विवेक शर्मा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान करने को कहा। विधायक ने कहा कि वर्ष के दौरान प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान से कई परिवारों को भारी क्षति झेलनी पड़ी, कुछ परिवार बेघर भी हुए। ऐसे प्रभावित परिवारों के लिए स्थायी आशियाना उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और राहत व पुनर्वास कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed