फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Road construction halted due to road blockage in Lalsingi, memorandum submitted to Deputy Commissioner

Una News: लालसिंगी में रास्ता बंद होने से सड़क निर्माण रुका, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Wed, 11 Feb 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Road construction halted due to road blockage in Lalsingi, memorandum submitted to Deputy Commissioner
शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अनिल कुमार को पुस्तक भेंट करते स्रोत संस्था। लाल सिंगी सरदार रोड का सि
आरोप गरीब किसान की भूमि से जबरन रास्ता निकालने का प्रयास किया
विज्ञापन

किसान की जमीन से सड़क निकालकर रकबा कम कर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना की ग्राम पंचायत लालसिंगी में सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज गैर-मुमकिन रास्ते को बंद किए जाने के कारण सड़क निर्माण कार्य ठप हो गया है। इस संबंध में किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह कल्याण समिति के अध्यक्ष और इंजीनियर बलवीर चौधरी ने बुधवार को उपायुक्त ऊना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि तहसीलदार भटवाड़ा ने सचिव राजस्व, हिमाचल प्रदेश के आदेशों का उल्लंघन करते हुए गरीब किसान की भूमि से जबरन रास्ता निकालने का प्रयास किया। बलवीर चौधरी ने बताया कि वर्ष 2014 में मौके के आधार पर खसरा नंबर 1014 में गैर-मुमकिन रास्ता दर्शाया गया था, जिसका खसरा नंबर 2390 है। दुर्भाग्यवश इस रास्ते को बंद कर दिया गया, जिससे सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया। ग्राम पंचायत लालसिंगी द्वारा खसरा नंबर 2390 में सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, जबकि लोक निर्माण विभाग की ओर से उक्त खसरा नंबर में सर्वेक्षण भी किया गया था।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि संबंधित अधिकारी ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए उस खेत से जबरन रास्ता निकालने का प्रयास किया, जहां मौके पर कोई रास्ता मौजूद ही नहीं था। यह कार्रवाई सचिव राजस्व, हिमाचल प्रदेश के आदेशों और माननीय हाईकोर्ट के निर्देशों का भी उल्लंघन मानी जा रही है। हाईकोर्ट ने संबंधित किसान की भूमि पर आगामी आदेशों तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।इसके अलावा, याचिका में बताया गया कि खसरा नंबर 110, 124, 127, 130 और 1014 के अनुसार संदीप कुमार पुत्र तिलक राज के नाम 12 कनाल 5 मरले भूमि दर्ज है, जबकि मौके पर उनके पास केवल 11 कनाल 3 मरले भूमि ही है। आरोप है कि नियमानुसार भूमि का रकबा पूरा नहीं किया गया, बल्कि किसान की जमीन से सड़क निकालकर रकबा कम कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed