फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Road closed, HRTC did not operate buses on 24 routes

Una News: सड़क मार्ग बंद, एचआरटीसी ने 24 रूटों पर नहीं किया बसाें का संचालन

Wed, 03 Sep 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Road closed, HRTC did not operate buses on 24 routes
बारिश के चलते सड़कों की हालत खस्ता होने से आवाजाही प्रभावित
विज्ञापन

कई मार्गों में ल्हासे गिरने से निगम की बसें बीच रास्ते में ही फंसीं
उपमंडल बंगाणा, हरोली और अंब के क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। मंगलवार को भी जिलेभर में रुक-रुक कर बारिश होती रही। ऐसे में सोमवार से कई स्थानों पर बंद पड़े सड़क मार्ग मंगलवार को भी नहीं खुल पाए हैं। ऐसे में लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। साथ ही बारिश के चलते बसों में सवारियों की संख्या भी कम हो गई है। मंगलवार को भी सड़कें बंद होने और बारिश के चलते एचआरटीसी ऊना की सेवाएं भी प्रभावित रहीं। विभिन्न स्थानों पर सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से सोमवार की तरह ही मंगलवार को 24 लोकल रूटों पर बसों की आवाजाही नहीं हुई। कई जगहों पर मार्ग पर ल्हरासे गिरने से निगम की बसें बीच मार्ग में ही फंसी रही। ऐसे में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र उपमंडल बंगाणा, हरोली व अंब उपमंडल अंब रहे हैं। कई जगहों पर सड़क टूटने और धंसने के चलते निगम की बसें गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं। सड़कें बहाल करने में लोक निर्माण विभाग जुटा हुआ है लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क मार्ग खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी के अलावा निजी स्तर पर चलने वाली बसें भी प्रभावित हो रही हैं। आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहती है तो हालात और बिगड़ सकते हैं। एचआरटीसी ऊना की ओर से जिले में करीब 75 लोकल रूटों पर बसों का संचालन होता है। इनमें से 24 रूट सड़क सुविधा प्रभावित होने के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। सड़कें पूरी तरह बहाल होने पर ही इन रूटों का संचालन शुरू किया जाएगा। साथ ही चालकों और परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बस संचालन के दौरान किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।


कोट्स
एचआरटीसी ऊना ने मंगलवार को 24 लोकल रूटों पर बसों का संचालन बंद रखा है। सड़क सुविधा बहाल होने पर ही रूटों को शुरू किया जाएगा। -ई. सुरेश धीमान, डीडीएम, एचआरटीसी ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed