{"_id":"68b6eab184fe0849900a3892","slug":"road-and-sewerage-system-ready-in-badsala-with-25-lakhs-una-news-c-93-1-una1002-164183-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बडसाला में 25 लाख से सड़क और सीवरेज सिस्टम तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बडसाला में 25 लाख से सड़क और सीवरेज सिस्टम तैयार
विज्ञापन
विकास की बात
सामुदायिक भवन में मीटिंग समेत भंडारा करने में भी मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। बडसाला गांव में मंदिर जाने और महिलाओं को सामुदायिक केंद्र तक पहुंचने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए स्थानीय विधायक विवेक शर्मा ने लगभग 500 मीटर लंबी सड़क और सीवरेज सिस्टम का निर्माण करवाया है। इस कार्य पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए गए। नई सड़क बनने से गांव के करीब 600 लोगों को भगवान शिव मंदिर तक पहुंचने में सुविधा मिली है। वहीं, महिलाओं के लिए सामुदायिक भवन में बैठकों, भंडारों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करना भी आसान हो गया है। पितरों की देहरियों तक पहुंचने और भंडारे के सामान को ले जाने में भी अब कोई कठिनाई नहीं रही। ग्रामीणों और स्थानीय पंचायत ने इस कार्य के लिए विधायक विवेक शर्मा और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा ने बताया कि बडसाला में 500 मीटर लंबे रास्ते का कार्य पूरी तरह पूर्ण हो चुका है और इसमें गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा गया है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका राजनीतिक उद्देश्य केवल क्षेत्र का विकास करना है। उन्होंने कहा -जहां भी विकास से जुड़ी समस्या मेरे ध्यान में आती है, मैं उसे प्राथमिकता से हल करने का प्रयास करता हूं।