{"_id":"5e3af1c28ebc3ee5b4467e9a","slug":"road-accident-una-news-sml323373811","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर चौक (ऊना)। निकटवर्ती पिरथीपुर गांव में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया है।
घायल बाइक सवार युवक का पैर फ्रेक्चर है। घायल की पहचान सुशील कुमार (39) निवासी गांव पिरथीपुर जिला ऊना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुशील कुमार किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहा था। रास्ते में बाइक कार से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक का पैर फ्रेक्चर हो गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई हैं। कार का भी नुकसान होने की सूचना है।
घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से दौलतपुर चौक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह की अगुवाई में पुलिस ने अस्पताल में घायल के बयान कलमबद्ध किए। बाइक सवार और कार मालिक के बीच समझौते के चलते मामला दर्ज नही किया गया। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।