फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Road accident in Mandali Changredi, Anganwadi worker injured

Una News: मंदली चंगरेड़ी में सड़क हादसा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल

Fri, 10 Oct 2025 05:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Mandali Changredi, Anganwadi worker injured
बेटी सुरक्षित, बाइक सवार स्कूटी को टक्कर मार भाग गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत गांव चंगरेड़ी में सड़क हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योति देवी (34) पत्नी विकास ठाकुर घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ, जब वह अपनी स्कूटी पर सात वर्षीय बेटी प्रणवी को ट्यूशन से लेकर घर लौट रही थीं। ज्योति देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वीरवार शाम जैसे ही वह लोक कल्याण विभाग कार्यालय चंगरेड़ी के सामने पहुंचीं और स्कूटी को सड़क किनारे रोककर घर जाने के लिए मुड़ रही थीं, तभी थाना कलां की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल उनकी स्कूटी से टकरा गया। टक्कर लगने से वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गईं और उनकी दोनों टांगों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं, जबकि उनकी बेटी सुरक्षित रही।

हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से भाग गया। स्थानीय दुकानदार विनोद कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अपनी गाड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना कलां पहुंचाया। जांच के दौरान चालक की पहचान विजय कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी तलेहड़ा, डाकघर मंदली, तहसील बंगाणा के रूप में हुई। थाना कलां में मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टर ने ज्योति देवी को एक्स-रे करवाने तथा प्लास्टिक सर्जरी ओपिनियन के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed