फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Road accident at Jejo turn in Haroli, two people seriously injured

Una News: हरोली के जेजों मोड़ पर सड़क हादसा, दो लोग गंभीर घायल

Sun, 02 Mar 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Road accident at Jejo turn in Haroli, two people seriously injured
हरोली के जेजों मोड़ में सड़क हादसे के बाद एकत्रित भीड़। स्रोत संवाद
दो बाइकों की आपस में टक्कर, एक सवार की टांग में फ्रैक्चर
विज्ञापन

जालंधर के रामनगर से ऊना स्थित धार्मिक स्थल पर माथा टेकने आया था बाइक सवार दंपती

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली उपमंडल के जेजों मोड़ सलोह इलाके में शनिवार सुबह करीब 11 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक बाइक पर सवार नवविवाहित दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार दंपती को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार जालंधर के रामनगर निवासी दंपती रिपन और सीमा शनिवार को जिला में स्थित किसी धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे थे। इसी दौरान जब वे जेजों मोड़ पर पहुंचे और ट्रिपल आईटी की तरफ मुड़ने लगे तो पीछे से आए बाइक सवार की उनके साथ टक्कर हो गई। हादसे में जालंधर निवासी बाइक सवार रिपन की एक टांग बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गई, जबकि उनकी पत्नी सीमा की बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई। दूसरी ओर टक्कर मारने वाले बाइक सवार दंपती के चेहरे व अन्य हिस्सों पर हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर बिठाकर एंबुलेंस को फोन किया। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। इनकी मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस टीम पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed