फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rising heat brings cheer to the market: demand for fans, coolers and ACs rises

बढ़ती गर्मी से बाजार में रौनक: पंखे, कूलर और एसी की मांग बढ़ी

Wed, 29 Apr 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 29 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rising heat brings cheer to the market: demand for fans, coolers and ACs rises
बड़ूही (ऊना)। जैसे-जैसे गर्मी अपने तेवर दिखा रही है, जिलाभर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों ने राहत के साधनों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। इसके चलते इन दिनों बाजारों में पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर (एसी) की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। दुकानदारों के चेहरों पर भी इस सीजन को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है। स्थानीय बाजारों में इन दिनों पंखे 1,500 से 2,800 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं जबकि कूलर की कीमतें पांच हजार रुपये से शुरू होकर 15 हजार रुपये तक पहुंच गई हैं। इसके अलावा एसी भी विभिन्न कंपनियों और फीचर्स के हिसाब से अलग- अलग कीमतों पर उपलब्ध हैं। इनकी कीमत करीब 34 हजार से 45 हजार रुपये के बीच बताई जा रही है। दुकानदारों के अनुसार इस साल कीमतों में पिछले वर्ष के मुकाबले कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है जबकि मांग में स्पष्ट तेजी देखी जा रही है।
विज्ञापन






स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार शिव शर्मा का कहना है कि इस बार गर्मी जल्दी शुरू हो गई है, इससे सीजन भी पहले ही शुरू हो गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद है और खासकर कूलर व पंखों की मांग ज्यादा है, क्योंकि ये आम आदमी की पहुंच में होते हैं।
विज्ञापन





अंब से एलजी शोरूम के संचालक सुभाष सोनी ने कहा कि एसी की बिक्री भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। लोग अब सुविधा और क्वालिटी को ध्यान में रखकर खरीदारी कर रहे हैं। कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर जरूर आया है लेकिन ग्राहक अब बेहतर फीचर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राहक अश्वनी कुमार के अनुसार गर्मी काफी बढ़ गई है। राहत के लिए कूलर लेना जरूरी हो गया है। बाजार में कई विकल्प उपलब्ध हैं, इससे बजट के अनुसार खरीदारी करना आसान हो गया है।



ग्राहक रविंद्र कुमार ने बताया कि पहले पंखे से काम चल जाता था लेकिन अब बढ़ती गर्मी के कारण कूलर लेना जरूरी हो गया है। दाम थोड़े बढ़े हैं लेकिन राहत के लिए यह जरूरी खर्च है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed