{"_id":"687e3fa3a7e0cc4a130e456f","slug":"riddhi-brought-glory-to-gagret-in-badminton-una-news-c-93-1-una1002-159880-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बैडमिंटन में रिद्धि ने रोशन किया गगरेट का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बैडमिंटन में रिद्धि ने रोशन किया गगरेट का नाम
Tue, 22 Jul 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होनहार बेटी ने चारों श्रेणियों में जीते स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट(ऊना)। क्षेत्र की होनहार बेटी रिद्धि लखनपाल ने ऊना में आयोजित 49वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने लड़कियों की एकल श्रेणी में अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और वरिष्ठ वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर चारों श्रेणियों में अपना परचम लहराया।
रिद्धि ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची प्रतिभावान खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की, जिससे न केवल गगरेट बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ा। रिद्धि की इस ऐतिहासिक जीत पर जिलाधीश ऊना जतिन लाल ने उसे विशेष रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रशासन की ओर से खेल प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। रिद्धि के पिता रोहित लखनपाल, जो स्वयं राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं, ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए गगरेट क्षेत्र में खेल सुविधाओं की कमी को लेकर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि गगरेट में न तो कोई खेल मैदान है और न ही बैडमिंटन कोर्ट, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए अन्य स्थानों का सहारा लेना पड़ता है। विशेषकर बेटियों को बाहर भेजना अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। उन्होंने कहा कि इस दौर में कठिन परिश्रम के साथ-साथ उन्नत कोचिंग, प्रशिक्षण सुविधाएं और आधुनिक कोर्ट ही किसी खिलाड़ी को सफलता की ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
रिद्धि की यह जीत सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि गगरेट की खेल प्रतिभा और बेटियों की जुझारू भावना का प्रतीक है। इससे पहले भी रिद्धि ने प्रदेश के कई हिस्सों और अन्य राज्यों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार अपने नाम किए हैं। उसकी सफलता यह संदेश देती है कि अगर बेटियों को सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें तो वे हर मुकाम हासिल कर सकती हैं।