फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Revised list of Bihar voters living in Himachal published

Una News: हिमाचल में रह रहे बिहार के निर्वाचकों की संशोधित सूची प्रकाशित

Wed, 27 Aug 2025 08:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Revised list of Bihar voters living in Himachal published
ईपिक नंबर से कारण सहित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे मतदाता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में हिमाचल प्रदेश में अस्थायी रूप से रह रहे बिहार राज्य के निर्वाचकों से संबंधित अद्यतन सूची जारी कर दी गई है। यह सूची उन मतदाताओं की है जिनका नाम वर्ष 2025 की बिहार निर्वाचक सूची (प्रारूप प्रकाशन से पूर्व) में दर्ज था। लेकिन, पहली अगस्त, 2025 को प्रकाशित प्रारंभिक प्रारूप सूची में शामिल नहीं पाया गया। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि सूची में प्रत्येक मतदाता का नाम कारण सहित दर्ज किया गया है, जिसमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित और दोहरी प्रविष्टि जैसी श्रेणियां शामिल हैं। यह सूची बिहार राज्य के प्रत्येक जिले की विधान सभा एवं मतदान केंद्रवार तैयार की गई है और इसे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के कार्यालयों तथा बिहार राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में निवास कर रहे बिहार के निर्वाचक भी अपने ईपिक संख्या के माध्यम से इस सूची में कारण सहित अपनी प्रविष्टि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यह सूची बिहार राज्य के सभी प्रखंड कार्यालयों, पंचायत कार्यालयों, नगर निकाय कार्यालयों और मतदान केंद्रों में भी प्रदर्शित की गई है। यदि कोई निर्वाचक अपनी प्रविष्टि को लेकर असंतुष्ट है तो वह अपने आधार कार्ड की एक प्रति संलग्न कर संबंधित कार्यालय में अपना दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed