फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   X-ray facility at Daulatpur CHC out of order; patients face increased hardship.

Una News: दौलतपुर सीएचसी में एक्सरे सुविधा ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Sun, 13 Sep 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 13 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
X-ray facility at Daulatpur CHC out of order; patients face increased hardship.
दौलतपुर चौक (ऊना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक में दस दिनों से एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। एक्सरे की जरूरत वाले मरीजों को अब या तो निजी अस्पतालों में जेब ढीली करनी पड़ रही है या 15 किलोमीटर दूर गगरेट के सरकारी अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। मशीन को ठीक होने में अभी करीब एक सप्ताह और लगने की बात सामने आने से मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

दौलतपुर सीएचसी करीब 20 पंचायतों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। इसके अलावा चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों से भी मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में रोजाना करीब 200 से 250 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। एक्सरे सुविधा बंद होने से मरीजों को जांच के लिए निजी अस्पताल जाना पड़ रहा है। गरीब परिवारों के लिए निजी अस्पताल में जांच का खर्च अतिरिक्त बोझ बन रहा है जबकि गगरेट जाने में आवागमन का खर्च और समय दोनों अधिक लग रहे हैं। मुबारिकपुर-तलवाड़ा मुख्य सड़क पर स्थित होने के कारण सड़क हादसों में घायल लोग भी प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पहुंचते हैं। चोट की स्थिति का पता लगाने में एक्सरे अहम होने के कारण मशीन बंद होने का असर आपात स्थिति वाले मरीजों पर भी पड़ रहा है। स्थानीय नरेश कुमार, पुनीत, प्रवीण कुमार, नरेंद्र कुमार व अन्य ने कहा कि रोजाना 200 से 250 मरीजों की ओपीडी वाले इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे सुविधा का लंबे समय तक बंद रहना मरीजों के लिए बड़ी परेशानी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि एक्सरे मशीन को दुरुस्त करने के कार्य में तेजी लाई जाए और मशीन ठीक होने तक वैकल्पिक एक्सरे सुविधा की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप नरूला ने बताया कि एक्सरे मशीन में तकनीकी खराबी आई है। मशीन की मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है और इसे जल्द ठीक करवाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि मशीन ठीक होने के बाद मरीजों को अस्पताल में ही एक्सरे की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed