{"_id":"672bcba70fe4dc0f360a78ee","slug":"review-meeting-to-be-held-today-to-run-tempo-traveler-on-45-routes-una-news-c-94-1-hmp1005-140089-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 45 रूटों पर टेंपो ट्रेवलर चलाने के लिए आज होगी समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 45 रूटों पर टेंपो ट्रेवलर चलाने के लिए आज होगी समीक्षा बैठक
Thu, 07 Nov 2024 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले के 45 रूटों पर निजी बस ऑपरेटरों की ओर से टेंपो ट्रेवलर चलाना प्रस्तावित है। इस संदर्भ में वीरवार को रूट फार्मूलेशन कमेटी की बैठक हमीरपुर में होगी।
बैठक की अध्यक्षता एडीएम करेंगे। बैठक में विभिन्न उपमंडलों से आए आवेदनों पर समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के उपरांत इन रूटों को अंतिम रूप देना प्रस्तावित है। अंतिम रूप देने के उपरांत इन रूटों की जानकारी शिमला संबंधित विभाग को भेजी जाएगी। बड़सर, भोरंज, नादौन, सुजानपुर और हमीरपुर से 45 रूटों के प्रस्ताव आ चुके हैं। जिलाभर से आए प्रस्ताव को जिलास्तर पर बनी कमेटी जांच करेगी। रूट फार्मूलेशन कमेटी में एडीएम के अलावा आरटीओ, आरएम परिवहन विभाग सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
प्रदेशभर में टेंपो ट्रेवलर चलाए जाने प्रस्तावित हैं। इन टेंपो ट्रेवलर को उन रूटों पर चलाए जाने की योजना है, जहां पर अभी तक न ही प्राइवेट और न ही सरकारी बस की सुविधा प्राप्त हुई है। यह टेंपो ट्रेवलर उन संकरी सड़कों पर भी चलाए जाने हैं, जहां पर बड़ी बसों के आवागमन में दिक्कत होती है। अधिकतर ऐसे मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। आरटीओ हमीरपुर अंकुश शर्मा ने कहा कि जिला के पांच उपमंडलों से 45 रूटों के प्रस्ताव आए हैं। इन रूटों की समीक्षा के लिए वीरवार को एडीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। स्क्रूटनिंग के उपरांत इन रूटों की जानकारी शिमला भेजी जाएगी।