Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Retired Sub-Inspector Vyas Dev awarded the Bravery Medal

Una News: सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक व्यास देव बहादुरी मेडल से सम्मानित

Sun, 24 May 2026 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 24 May 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
Retired Sub-Inspector Vyas Dev awarded the Bravery Medal
बड़ूही(ऊना)। जिला ऊना के बाथू निवासी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक व्यास देव को उनकी वीरता, नेतृत्व क्षमता और देश सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए बहादुरी मेडल से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 22 मई को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) एवं सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक प्रवीण कुमार द्वारा प्रदान किया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सातवीं वाहिनी का हिस्सा रहे व्यास देव ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू क्षेत्र में दुश्मनों के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया। ऑपरेशन के दौरान अपनी प्लाटून का बेहद प्रभावी ढंग से नेतृत्व किया। युद्ध जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उन्होंने न केवल दुश्मन के कई ड्रोन मार गिराए, बल्कि भारी मात्रा में फायरिंग कर दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। उनके नेतृत्व में प्लाटून ने हथियारों और गोला-बारूद का सटीक इस्तेमाल करते हुए दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी बीच दुश्मन के बम हमले में उनकी टांग गंभीर रूप से चोटिल हो गई और बाद में उनकी एक टांग काटनी पड़ी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उनका साहस और देशभक्ति का जज्बा कभी कम नहीं हुआ। उन्हें इसी वीरता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण के लिए बहादुरी मेडल मिला। इस उपलब्धि से पूरे जिला ऊना सहित हिमाचल प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। लोगों का कहना है कि व्यास देव जैसे वीर जवान देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने साहस और बलिदान से यह साबित कर दिया कि देश रक्षा के लिए भारतीय जवान किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। क्षेत्र के लोगों, सामाजिक संगठनों ने व्यास देव को इस सम्मान के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed