फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Resolve to spread the message of equality and freedom in the society

Una News: समाज में समानता और स्वतंत्रता के संदेश को फैलाने का संकल्प

Fri, 29 Nov 2024 06:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
Resolve to spread the message of equality and freedom in the society
बिरसा मुंडा की जयंती पर चौकीमन्यार कॉलेज में दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

जोल (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी समाज के महान नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकारी प्राचार्य प्राध्यापक प्रोफेसर कविता कौशल ने बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया और उनकी वीरता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज के सहायक आचार्य डॉक्टर रामकुमार नेगी ने बिरसा मुंडा के जीवन और उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ महान आंदोलन का नेतृत्व किया। अपने जीवन के सर्वोत्तम क्षणों को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए समर्पित किया। उनका योगदान न केवल झारखंड बल्कि पूरे भारत के इतिहास में अमिट रहेगा। इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवकों की ओर से बिरसा मुंडा की जयंती पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, भाषण, पोस्टर मेकिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। छात्रों ने उनके जीवन की विभिन्न घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के आदेशों से प्रेरित होकर समाज में समानता और स्वतंत्रता के संदेश को फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed