{"_id":"68e408710b91d92af105a266","slug":"residents-of-basant-vihar-are-angry-over-being-excluded-from-the-municipal-corporation-una-news-c-93-1-una1002-167959-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नगर निगम से बाहर किए जाने पर बसंत विहार के लोग नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नगर निगम से बाहर किए जाने पर बसंत विहार के लोग नाराज
Tue, 07 Oct 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 07 Oct 2025 06:49 AM IST
विज्ञापन
ऊना। ऊना शहर से सटी बंसत विहार कॉलोनी के लोग नगर निगम क्षेत्र से बाहर किए जाने पर नाखुश हैं। जिला मुख्यालय से सटी यह कॉलोनी लंबे समय से नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने की मांग उठा रही थी।
इतना ही नहीं नगर निगम प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र को शहरी क्षेत्र में शामिल करने की अधिसूचना भी जारी कर दी थी लेकिन बाद में चुनाव आयोग के हस्तक्षेप के चलते इस क्षेत्र को वापस ग्राम पंचायत में भेज दिया गया।
इस फैसले ने स्थानीय लोगों को निराश किया और अब एक बार फिर उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी कॉलोनी को निगम क्षेत्र का हिस्सा बनाया जाए ताकि उन्हें शहरी सुविधाओं और बेहतर विकास का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि शहरी क्षेत्र में शामिल किए जाने पर जिस तरह अन्य लोगों को सुविधा मिल रही है, वही सुविधा उन्हें भी हासिल हो, इसलिए नगर निगम में शामिल होने की जद्दोजहद कर रहे हैं।
इसी साल प्रदेश सरकार ने नगर परिषद ऊना के रुतबे को एक कदम और बढ़ाते हुए नगर निगम का दर्जा प्रदान किया था। इस विस्तार में 13 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था जबकि एक पंचायत के आंशिक क्षेत्र को भी अधिसूचित कर निगम का हिस्सा बनाया गया।
सोमवार को नाराज लोग नगर निगम आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर से मिले और अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
उधर नगर निगम ऊना के आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि बसंत विहार कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम में शामिल किए जाने को लेकर हस्ताक्षर पत्र सौंपा है। इसे जल्द प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा ताकि इस पर जल्द अमल करते हुए इन लोगों को शहरी क्षेत्र में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार को फैसला लेना है।