{"_id":"68ffbaa87a0be4a71b071965","slug":"report-on-the-broken-drivers-seat-is-still-pending-una-news-c-93-1-mrt1064-170068-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चालक की सीट टूटने के मामले की रिपोर्ट अभी लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चालक की सीट टूटने के मामले की रिपोर्ट अभी लंबित
Tue, 28 Oct 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
ऊना। ऊना बस अड्डे पर सरकारी बस की सीट की बेक रेस्ट टूटने के मामले में एचआरटीसी जांच रिपोर्ट तैयार कर रहा है। मामले की जांच का जिम्मा उपमंडलीय प्रबंधक ऊना सुरेश धीमान के नेतृत्व में जेटीओ और सुपरिंटेंडेंट को दिया गया है।
लापरवाही कहां हुई है, इसे लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बस चालक रवि कुमार, कर्मशाला में कार्यरत टेक्नीकल और अड्डा इंचार्ज से पूछताछ की गई है। फाइनल रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि शनिवार को ऊना बस अड्डे पर उक्त बस का वीडियो वायरल हुआ था। निगम की छवि पूरे प्रदेश में धूमिल हुई थी। इसके बाद एचआरटीसी ने कड़ा संज्ञान लिया था और जांच को कमेटी गठित की थी।
मामले को लेकर एचआरटीसी हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक राज कुमार पाठक ने बताया कि रिपोर्ट अभी जुटाई जा रही है। फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रिपोर्ट अभी सबमिट नहीं करवाई है।