फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Renuka first in speech competition on World Earth Day

Una News: विश्व पृथ्वी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में रेणुका प्रथम

Tue, 22 Apr 2025 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Renuka first in speech competition on World Earth Day
ऊना। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगड़ के अशोका ईको क्लब ने मंगलवार को स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। प्रधानाचार्य स्नेह लता शर्मा ने बताया कि ईको क्लब प्रभारी रीटा कौशल की देखरेख में भाषण, पेंटिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में रेणुका प्रथम, सारिका दूसरे और मानवी तीसरे स्थान पर रहे। पेंटिंग में सिमरन प्रथम, आर्यनप्रीत दूसरे और सरिता तीसरे स्थान पर रहे। नारा लेखन में अंजलि प्रथम, अवनीत दूसरे और आंशिक तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य और ईको क्लब प्रभारी ने बच्चों से प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने, जंगलों को आग से बचाने, हरे पौधों की देखभाल करना, पॉलिथीन का प्रयोग न करने का आग्रह किया। स्कूल स्टाफ में सुनीता शर्मा, रीटा कौशल, अमनप्रीत कौर, अरुण कुमार, सुरेश कुमार, तलविंदर अटवाल, रवि राणा, मीना राणा, संतोष कुमारी, सरिता कुमारी, बिंदिया शर्मा, संदीप कुमार, कुसुम लता, विजय कुमार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed