फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Remembered former Prime Minister Rajiv Gandhi

Una News: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

Wed, 21 Aug 2024 03:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 21 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Remembered former Prime Minister Rajiv Gandhi
कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए।स
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की जयंती पर कुटलैहड़ के जोगी पंगा में कमेटी अध्यक्ष राम आसरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजीव गांधी की प्रतिमा पर उनकी जयंती दिवस पर पुष्प अर्पित किए। राम आसरा शर्मा ने कहा कि गांधी परिवार से संबंधित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में देश आगे बड़ा और सूई से लेकर रेलगाड़ी और अन्य हजारों ओद्योगिक क्षेत्र देश में स्थापित हुए। शर्मा ने कहा कि देश की गरीब जनता और परिवारों को लिए कई दर्जनों योजनाओं को धरातल पर उतारकर उन्हें लाभ पहुंचाया है। राम आसरा शर्मा ने कहा कि भारत देश में गांधी परिवार से पहले देश की आर्यन लेडी के रूप पहचान बनाने बाली पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी और उनके बाद राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया, जो इतिहास के पन्नो में दर्ज हुआ है। इस मौके पर राज्य कांग्रेस सचिव देसराज गौतम, पंचायती राज अध्यक्ष ओम प्रकाश, भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष केवल कृष्ण,पूर्व कर्मचारी बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, राजेश धीमान बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष,उर्मिला शर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस महिला मोर्चा, शोभित गौतम, हरीश, गुरचरण सिंह के अलावा कई गणमान्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed