फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Relief to rain-affected people, 49 families of Gagret get Rs 51.5 lakh assistance

Una News: बरसात पीड़ितों को राहत, गगरेट के 49 परिवारों को 51.5 लाख की मदद

Sat, 21 Feb 2026 04:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
Relief to rain-affected people, 49 families of Gagret get Rs 51.5 lakh assistance
विधायक राकेश कालिया ने पात्र परिवारों को वितरित किए चेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। जिले में भारी बरसात से आशियाना गंवा चुके उपमंडल गगरेट के 49 परिवारों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने इन परिवारों को लगभग 51.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग के गगरेट स्थित विश्राम गृह में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक राकेश कालिया ने पात्र परिवारों को गृह निर्माण अनुदान के चेक वितरित किए।


विधायक राकेश कालिया ने कहा कि भारी वर्षा से प्रदेश में आई तबाही के बावजूद केंद्र से विशेष राहत पैकेज जारी नहीं हुआ, लेकिन प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के बावजूद पीड़ित परिवारों तक राहत पहुंचाई है, जो संवेदनशीलता का उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार हर संकट में प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है। विधायक ने केंद्र सरकार की ओर से राजस्व घाटा अनुदान को बंद किए जाने पर भी कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि इससे पहाड़ी राज्य की वित्तीय स्थिति पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। प्रदेश की जनता देख रही है कि किस तरह राज्य को आर्थिक संकट में धकेला जा रहा है। इसके अलावा विधायक ने भाजपा सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में समर्थन दिया था, लेकिन राज्य के मुद्दों को केंद्र के समक्ष प्रभावी तरीके से उठाने की बजाय वे मौन साधे हुए हैं। विधायक ने यह भी बताया कि जिन परिवारों के मकान बरसात में ढह गए हैं, उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से गृह निर्माण के लिए सात लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। शनिवार को वितरित की गई राशि इस सहायता की पहली किस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed