फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Relief from change in opening time of schools

Una News: स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव से राहत

Sun, 15 Jun 2025 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Relief from change in opening time of schools
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

अभिभावक बोले- समयसारिणी में बदलाव का फैसला समय पर नहीं लिया जाता
गर्मी का मौसम आधा बीतने के बाद बीच छुट्टियों में लिया फैसला
कहा- लंबे समय से कर रहे थे मांग
विकास चौधरी
ऊना। जिले के स्कूलों का समय सुबह 07:30 बजे से दोपहर एक बजे होने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली। अभिभावकों का कहना है कि कम से कम बच्चों को सुबह के समय गर्मी के प्रकोप से राहत मिल पाएगी। प्रचंड गर्मी के बीच विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे स्कूल पहुंचना व दोपहर तीन बजे घर लौटना पड़ रहा था। अमर उजाला की ओर से विद्यार्थियों की इस समस्या को लगातार उठाया गया। इस बीच शिक्षा निदेशालय ने समयसारिणी में बदलाव का फैसला लिया।
जानकारी के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास चल रहा है। सुबह आठ बजे के बाद गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। हालांकि इस समय स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं, लेकिन छुट्टियों से पहले भी मौसम की स्थिति यही रही। बच्चों को सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच तीखी धूप में स्कूल पहुंचना पड़ रहा था। इसे लेकर क्षेत्र के अभिभावकों ने भी आपत्ति जताई। हालांकि, छुट्टियों से पहले समयसारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया। इस बीच जून की छुट्टियां घोषित कर दी गईं। जुलाई में दोबारा स्कूल खुलेंगे। विद्यार्थी नई समयसारिणी के अनुसार स्कूल जाएंगे।
विज्ञापन

अभिभावकों में ममता देवी, सुनीता, सुषमा रानी, विवेक सैनी, सतविंद्र सिंह, सुरेश कुमार ने बताया कि इस समय जिले में भीषण गर्मी पड़ रही। यह सिलसिला मई से जारी है। लेकिन, समयसारिणी में बदलाव का फैसला समय पर नहीं लिया जाता। कहा कि गर्मी का मौसम आधा बीतने के बाद बीच छुट्टियों में यह फैसला लिया गया। जबकि इसपर मई से निर्णय होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार ने कहा कि नई समयसारिणी के आदेश जारी हुए हैं। उसी अनुसार लागू किया जाएगा। कहा कि वर्तमान में स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां चल रही हैं। संस्थान खुलते ही नए समय अनुसार विद्यार्थी स्कूल आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed